News Updates

(Update 12 minutes ago)

प्रियंका गांधी आज से मध्यप्रदेश के दौरे पर, महाकाल का लिया आर्शीवाद

अर्बन मीरर समवाददाता

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी सोमवार को पहली बार मध्य प्रदेश के राजनीतिक दौरे पर हैं। उन्होंने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किये और उनका आर्शीवाद लिया। रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके अलावा वह इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो करेंगी, जिसमें उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी आज दोपहर 12.45 से 1.15 बजे तक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगी। उसके बाद हेलिकॉप्टर से रतलाम पहुंचकर दोपहर 2 से 3 बजे तक कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा में मौजूद रहेंगी। जानकारी के अनुसार, इसके बाद वह यहां से हेलिकॉप्टर से इंदौर पहुंचेंगी और कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच रोड शो करेंगी।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रियंका दोपहर करीब एक बजे उज्जैन में और ढाई बजे रतलाम में आमसभाओं को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम को वे इंदौर में एक रोड शो करेंगी। इन तीनों संसदीय क्षेत्रों समेत प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों देवास, धार, मंदसौर, खंडवा और खरगोन में 19 मई को आखिरी चरण में मतदान होना है।

Share via

Get Newsletter

Most Shared

Advertisement