बीपीसीएल ने लॉन्च किया ‘भारतगैस लाइट किप’ – इंस्टंट नए कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी के साथ प्रीमियम एलपीजी अनुभव
‘भारतगैस लाइट किप’ बीपीसीएल की ग्राहक-केंद्रित एलपीजी सेवा है, जो भारतगैस लाइट के हल्के कंपोजिट सिलेंडर के लाभों को तेज, सुविधाजनक और उत्कृष्ट ग्राहक अनुभव पर आधारित प्रीमियम सेवा मॉडल के साथ जोड़ती है।
स्टाफ़ रिपोर्टर
लखनऊ: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) भारत की अग्रणी ऊर्जा कंपनियों में से एक है। (BPCL) ने आज ‘भारतगैस लाइट किप’ लॉन्च किया। यह एक प्रीमियम फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर है, जिसे इंस्टंट नया कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी के माध्यम से ग्राहकों को एक नया और बेहतर एलपीजी अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है।
‘भारतगैस लाइट किप’ बीपीसीएल की ग्राहक-केंद्रित एलपीजी सेवा है, जो भारतगैस लाइट के हल्के कंपोजिट सिलेंडर के लाभों को तेज, सुविधाजनक और उत्कृष्ट ग्राहक अनुभव पर आधारित प्रीमियम सेवा मॉडल के साथ जोड़ती है।
‘भारतगैस लाइट किप’ ग्राहकों को इंस्टंट ऑनबोर्डिंग और एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा प्रदान करता है तथा ग्राहक-केंद्रित ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है। यह पहल एलपीजी सेवाओं को अधिक स्मार्ट, सुलभ और व्यक्तिगत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
प्रीमियम एलपीजी अनुभव: ‘भारतगैस लाइट किप’ विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए विकसित किया गया है जो सुविधा, गति और आधुनिक सेवा मानकों को महत्व देते हैं। इसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं:
• इंस्टंट नया कनेक्शन – सरल और तेज ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से नया एलपीजी कनेक्शन।
• एक्सप्रेस डिलीवरी – ऑर्डर की 4 घंटे के भीतर डिलीवरी, जिससे ग्राहकों को तेज और सुविधाजनक सेवा का अनुभव मिलता है।

इसके साथ ही, ग्राहकों को भारतगैस लाइट कंपोजिट सिलेंडर के सभी प्रमुख लाभ भी प्राप्त होंगे:
• हल्का एवं आसानी से उठाने-लेजाने योग्य
• जंग-रोधी (Corrosion-free) कंपोजिट बॉडी
• पारदर्शी बॉडी के माध्यम से गैस स्तर की स्पष्ट दृश्यता
• बेहतर सुरक्षा
• आधुनिक एवं आकर्षक डिजाइन
‘भारतगैस लाइट किप’ विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो प्रीमियम एलपीजी अनुभव चाहते हैं, जिनमें कार्यरत प्रोफेशनल, विद्यार्थी तथा अस्थायी (Floating) आबादी शामिल हैं।
‘भारतगैस लाइट किप’ के माध्यम से बीपीसीएल ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करते हुए ग्राहकों को इंस्टंट एक्सेस, एक्सप्रेस डिलीवरी और बेजोड़ सुविधा के साथ एक प्रीमियम एलपीजी अनुभव प्रदान कर रहा है।
‘भारतगैस लाइट किप’ का विस्तार (Product Rollout): आज ‘भारतगैस लाइट किप’ का शुभारंभ 30 शहरों में किया गया है। 15 अगस्त 2026 तक इसे 24 राज्यों के 70 अतिरिक्त शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे इसकी उपलब्धता बढ़कर 100 शहरों तक पहुँच जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इसे देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक ग्राहक इसकी प्रीमियम सुविधाओं का लाभ उठा सकें।





